मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 04 से 09 अक्तूबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को समारोह पूर्वक हुआ। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने अयोध्या छात्रावास की टीम को 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता और उपजितेता टीम को ट्राफी प्रदान का सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर एवं अयोध्या छात्रावास की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले के अंतिम क्षणों में स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर की टीम ने 1-0 से बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की और प्रत...