Mau News: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कक्षाएं संचालित करने के निर्देश
मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जनपद स्तरीय समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत संचालित कोचिंग व्यवस्था, छात्र चयन, अध्यापक चयन एवं आगामी सत्र की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कोर्स कोऑर्डिनेटर को निर्देश दिया कि पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ कराई जाएं। नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अध्यापन कार्य के लिए नए शिक्षकों का चयन से पूर्व डेमो क्लास लेकर शिक्षण क्षमता जांचने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के विभिन्न विभागों, विशेषकर नव नियुक्त अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें गेस्ट टीचर के रूप में विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.