मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट विकासखंड क्षेत्र के परीखापुर स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भगवान गणेश, माता पार्वती और नंदी महाराज की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभा यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव के लगाए गए जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो गया था। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व रसूलपुर, सूरजपुर, हाशापुर, बंधनपुर, इब्राहिमाबाद और बैदापुर सहित आस-पास के गांवों से श्रद्धालुओं ने कलश एवं भव्य शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु भजन कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ परिक्रमा करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। यहां मंदिर के आचार्य पंडित वीरेंद्र दुबे के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से भगवान गणेश, ...