मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना (पीई) की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रथम चरण गुरुवार को सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य को व्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी गई। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 27, 28 और 29 अक्तूबर को आयोजित किया किया। जबकि द्वितीय बैच का प्रशिक्षण दो, तीन और चार नवंबर को होगा। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने और आवश्यक संसाधनों के बेहतर वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- S...