Mau News: पौधरोपण अभियान में पालिका आज रोपेगी 11130 पौधे
मऊ, जुलाई 11 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में 12 जुलाई को नगर पालिका परिषद मऊ पूरे नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृहद पोधरोपड़ अभियान चलायेगी। पौधरोपण की इस प्रक्रिया में पालिका ने 11130 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि पालिका अपने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ रविवार को नगर भर के समस्त खास स्थानों पर वृहद पौधरोपण करेगी। उन्होंने इस विशेष अभियान में समस्त नगरवासियों व समाजसेवी संस्थाओं, सभी शैक्षणिक संस्थाओं से 'एक पेड़ माँ के नाम' की थीम के साथ रोपित करने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जीवन का आधार वृक्षों एवं पेड़-पौधों के अस्तित्व पर ही निर्भर है। यह भी पढ़ें- गोरखपुर से CM योगी पौधारोपण महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.