मऊ, नवम्बर 22 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन और छात्रवृत्ति से संबंधित आंकड़ों में लापरवाही सामने आने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। यू-डायस और यूपी बोर्ड के पोर्टल पर दर्ज विद्यार्थियों के आंकड़ों में अंतर मिलने पर जिले के 420 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अभिलेखों का सत्यापन कर आंकड़ों में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। समय से कार्य पूरा नहीं होने पर विद्यालयों को कारण सहित लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। शिक्षा सत्र 2026-27 के आठ माह बीतने के बाद भी कई विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन संबंधी विवरण पोर्टल पर अपडेट नहीं किए गए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ने दिया पंजीकरण में त्रुटि सुधार का अंति...