Mau News: पोखरी के सुंदरीकरण में मानकों की अनदेखी का आरोप
मऊ, सितम्बर 12 -- Mau News: नगर पंचायत अमिला के वार्ड नंबर दो अंबेडकर चौक रकबा में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे पोखरी के सुंदरीकरण कार्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड निवासी रिशु राय ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के जेई रमेश से शिकायत की। शिकायत के बाद जेई ने मौके पर काम रुकवाने की बात कही है। रिशु राय के अनुसार पोखरी में सीढ़ियों के निर्माण के लिए निर्धारित मानक के मुताबिक तीन सूत की सरिया के स्थान पर दो सूत की सरिया बांधी गई मिली। इसे लेकर उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब करीब पचास लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक धन से विकास कार्य कराया जा रहा है तो निर्माण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.