मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर के पीछे व तालाब के पास स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर में शनिवार को श्रावणी पूजा और भंडारे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। तहसीलदार के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन ने पूजा कार्यक्रम रुकवा दिया। इससे नाराज साहू समाज के श्रद्धालु मंदिर परिसर में ही धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद तहसीलदार अरविंद तिवारी मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से वार्ता के बाद पूजा कार्यक्रम शुरू कराया। साहू समाज के लोग हर वर्ष की भांति शनिवार को मंदिर में श्रावणी पूजा और भंडारे के आयोजन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान विपक्षी परिवार के लोग पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे और तहसीलदार के आदेश का हवाला देते हुए पूजा एवं भंडारे का कार्यक्रम रुकवा दिया। बताया गया कि मंदिर के स्वामित्व को लेकर पांडेय परिवार...