Mau News: पुश्तैनी जमीन पर ट्यूबवेल का कमरा बनवा रही महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
मऊ, नवम्बर 2 -- Mau News: दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के गौरीडीह गांव में पुश्तैनी जमीन पर ट्यूबवेल के लिए निर्माण कार्य करवा रही पुष्टम राय के साथ मारपीट की गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रविवार को चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार बीते 29 अक्तूबर की सुबह नौ बजेअपनी पुश्तैनी जमीन पर ट्यूबवेल के लिए कमरा बनवा रही थीं। इसी दौरान गांव प्रतीक राय, निधि राय, इंदिरा राय और नेहा राय ने मौके पर पहुंचकर गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर खेत में गिरा दिया और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी और चेतावनी दी कि यदि वह थाने गईं या दोबारा कमरा बनवाया, तो उन्हें फिर से मारा जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.