Mau News: पुलिस पर पथराव में ग्राम प्रधान समेत 31 नामजद, 70 अज्ञात पर मुकदमा
मऊ, अक्टूबर 4 -- Mau News: पहसा(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर खोहिया गांव में बीते 30 सितंबर को मृतक जितेंद्र राजभर के शव का अंतिम संस्कार न करने और सड़क जाम करने की धमकी दे रहे लोगों ने पुलिस टीम को गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया था। जिसमें हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर हलधरपुर थाने में ग्राम प्रधान समेत 31 लोगों को नामजद करते हुए 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शव मिलने की जानकारी रतनपुरा चौकी प्रभारी संजय कुमार उपाध्याय की तहरीर के मुताबिक, 29 सितंबर की शाम भीमपुरा तिराहा से विलौझा मार्ग पर एक मकान के पास जितेंद्र राजbhar का शव पड़ा मिला था। आसपास के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.