Mau News: पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च
मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। कांवर यात्रा, चेहल्लुम और बारावफात को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क रहने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ने प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और कहा कि त्योहारों के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।त्योहारों यह भी पढ़ें- Kannauj News: कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.