Mau News: पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का दिया प्रशिक्षण
मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: पूराघाट, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र में आगजनी की किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम थाना परिसर में पुलिसकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। फायर ब्रिगेड प्रभारी बीके सिंह के नेतृत्व में पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों को आग से बचाव एवं आग पर शुरुआती स्तर पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को अलग-अलग प्रकार की आग की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के सही तरीके से संचालन का व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: आपात स्थिति से निपटने को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.