मऊ, जुलाई 9 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित दोहरीघाट-बड़हलगंज के बीच बने पुराने सरयू पुल से बुधवार की देर रात अधेड़ ने सरयू नदी में छलांग दी। पुल पर बाइक खड़ी देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। बाइक के डिग्गी से मिले पत्र से अधेड़ की पहचान हुई और नदी में उसकी तलाश एनडीआरएफ टीम ने किया। लेकिन चौबीस घंटे बीतने के बाद भी अधेड़ का कोई पता नहीं चल सका। दोहरीघाट-बड़हलगंज के बीच सरयू नदी पर बने पुल पर बुधवार की देर रात राहगीरों ने लावारिस हाल में चाभी लगी खड़ी बाइक देखकर पुलिस को सूचना दिया था। बाइक की डिग्गी से मिले पत्र के आधार पर नदी में कूदे अधेड़ की पहचान मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी 59 वर्षीय अशोक मल्ल के रूप में किया गया। बाइक की डिग्गी से सुसाइड नोट ...