मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम नासीरपुर निवासी एक युवक को शुक्रवार की शाम चार बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने लाठी-डंडे से मार-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक ने थाने में उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए रानीपुर सीएचसी भेज दिया है। थाना क्षेत्र के नासीरपुर गांव निवासी भोला यादव पुत्र मुसाफिर यादव ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम चार बजे वह चिरैयाकोट बाजार से कुछ घरेलू सामान की खरीद करके पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए रास्ते में राजापुर नहर पुलिया पर बैठे निखिल यादव ने उसको अपशब्द बोलते हुए पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे से मार-पीटकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Gonda News: तरबगंज में तीन गांवों में मारपीट, केस दर्जमहिला ने पड़ोसियों ...