मऊ, अक्टूबर 3 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। जिले भर में शनिवार को महिलाओं ने पुत्रों के लंबी उम्र के लिए जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) का निर्जला व्रत रखा। शाम को गाजे-बाजे के साथ मंदिरों, घाटों पर पूजन-अर्चन को महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नदियों, पोखरा एवं तालाबों में स्नान कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। पुरोहितों ने जीमूतवाहन सहित इस व्रत से जुड़े अन्य पौराणिक कथाओं को सुना और दान-पुण्य कर पुत्र के दीघ्रजीवी एवं सुख-समृद्धि की कामना की। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में शनिवार को जीवित पुत्रिका पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सुबह गलियों में बर्तनों में मछलियां लिए बच्चे दर्शन की पुकार लगाते हुए घुम रहे थे। वहीं महिलाओं ने मछलियों का दर्शन कर दान-दक्षिणा किया। इसके बाद घर की सफाई कर स्नान कर पूरे दिन निराजल व्रत रखीं। शाम होते ही हाथों में पूजन ...