मऊ, अक्टूबर 15 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। तीन दिवंगत समाजसेवियों की 21वीं पुण्यतिथि पर मधुबन में 16 अक्टूबर को सेवा और जनकल्याण का बड़ा आयोजन होगा। गांधी मैदान में पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय की ओर से आयोजित सेवा संकल्प अभियान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दवा वितरण और जरूरतमंदों को वस्त्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी। वहीं, क्षेत्र में बंधे की मरम्मत को लेकर संभावित घोषणा पर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं।घोसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अखिलेश पांडेय, ज्येष्ठ प्रमुख गंगाराम और ग्राम प्रधान रामबचन राम की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। मऊ, आजमगढ़ और गोरखपुर के चिकित्सक आंखों, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच के साथ निःशुल्क उपचार व दवाएं उपलब्ध कराएंगे। गरीबों, ...