मऊ, अक्टूबर 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा की गई। साथ ही सपाजनों ने पदचिह्नों पर चलने का संकल्प भी लिया। जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव का नाम भारतीय इतिहास में बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह उत्तर भारत के बड़े समाजवादी और किसान नेता रहे हैं। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मुलायम सिंह ने संघर्ष और जनसेवा से बन...