मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक पीएम श्री विद्यालय में सुरक्षा कर्मियों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही महत्वपूर्ण संसाधनों एवं परिसंपत्तियों की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर सतत निगरानी रखी जाए तथा विद्यालय में आने-जाने वाले प्रत्येक आगंतुक का नाम, पहचान, आगमन एवं प्रस्थान का समय अनिवार्य रूप से आगंतुक पंजिका में दर्ज किया जाए। सुरक्षा कर्मियों ...