मऊ, अगस्त 14 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। टीचर्स सेल्फ केयर टीम जिला इकाई के तत्वावधान में पीईएस संवर्ग के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। टीम के छठे स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद ने टीम के सदस्यों की मांग पर पीईएस संवर्ग को भी टीएससीटी से जोड़ने की घोषणा की थी। जिला संयोजक मनोज यादव की अगुवाई में शुरू हुए अभियान के तहत सबसे पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय को टीम की वार्षिक पत्रिका 'विचार क्रांति' भेंट की गई। इसके बाद टीम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बीएसए को सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए पीईएस संवर्ग को टीएससीटी से जोड़ने के लिए संस्थापक मंडल का आभार जताया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता तारकेश्वर पाण्डेय, जिला सहसंयोजक संतोष मौर्य, संतोष...