मऊ, नवम्बर 15 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के मखदुमपुर मलिक स्थित वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर शनिवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप से कुचलकर खेत देखने जा रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। कोतवाली अंतर्गत मखदुमपुर मलिक गांव निवासिनी 62 वर्षीया रमावती देवी पत्नी लक्षिराम शनिवार की शाम घर से फोरलेन के दूसरी तरफ स्थित अपने खेत में धान की फसल देखने के लिए जा रही थी। यह भी पढ़ें- Mau News: फोरलेन पर वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार बुजुर्ग महिला वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पार करने का प्रयास ही कर रही थी की एक तेज रफ्त...