Mau News: पिकअप की टक्कर में आटो सवार चार महिला यात्री घायल
मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खुरहट-रानीपुर मार्ग पर पलिया गांव के पास बुधवार की सुबह एक पिकअप ने आगे जा रही सवारी भरी आटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आटो में सवार चार महिला यात्री घायल हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर भागने के चक्कर में पिकअप चालक एक पोल में टक्कर मार दिया। पुलिस ने पिकअप समेत चालक को पकड़कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की। घायलों में टड़वा खिड़खाड़, रानीपुर की कमला देवी और माया देवी शामिल हैं। इनके अलावा जहानागंज, आजमगढ़ की सुनीता और चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की प्रियंका भी घायल हुई हैं। घटना के बाद जुटे लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहंुचाया गया। जहां चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.