मऊ, जुलाई 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं सम्मान कोष योजना के अंतर्गत गठित जिला संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी कक्ष में हुई। बैठक में योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए पात्र लाभार्थियों को सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी ने समिति के समक्ष कुल 10 प्रकरण प्रस्तुत किया। सभी प्रकरणों का तथ्यों एवं निर्धारित मानकों के आधार पर परीक्षण करने के बाद 06 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। जबकि 04 प्रकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने के कारण निरस्त कर दिया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त हो...