Mau News: पाण्डेयपार गांव के कुएं में बोरे में फेंकी मिली नवजात बच्ची
मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपार गांव में शनिवार सुबह करीब 15 फीट गहरे कुएं में बोरे के अंदर नवजात बच्ची मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लकड़ी लेने गई एक बुजुर्ग महिला ने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 को जानकारी दी गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बड़राव पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने बच्ची को स्वस्थ बताया। बाद में उसे आगे की जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि शनिवार की सुबह कालर द्वारा डायल 112 पर ग्राम पांडेपार में जीवित नवजात बच्ची मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। यह भी पढ़ें- नवजात बच्चे से मां की बेरहमी; बोरे में बंद करके पेड़ पर टांग गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.