मऊ, सितम्बर 30 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्राम सभा पवनी में मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के क्रम में बुधवार को तहसीलदार अनीश सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन कर रिपोर्ट जिला प्रसाशन को सौंप दी। जिलाधिकारी आनंद वर्धन द्वारा तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा पवनी में मुख्यमंत्री बालिका विद्यालय के निर्माण के लिए तीन एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया था। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में बुधवार को तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व टीम ने पवनी स्थित गाटा संख्या 212 पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन व पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की। यह भी पढ़ें- Purnia News: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में पहुंचे डीएम, प्रोजेक्ट्स देख बच्चों का किया उत्साहवर्धन...