मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा पवनी में डीह स्थान पर कब्जे को लेकर विगत तीन महीने से चल रहे विवाद ने शुक्रवार की रात हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों में भयंकर मारपीट में एक महिला के सिर पर लोहे की रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने डीह स्थान पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दीवार को गिरा दिया। घटना की सूचना पर रात में डायल 112 पीआरवी की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा पवनी स्थित डीह स्थान की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा विगत करीब तीन माह पूर्व चहारदीवारी बनाकर कब्जा किया जा रहा था। दिन में जब ग्रामीण उक्त कब्जे का विरोध करते तो उक्त लोग रात के अंधेरे में चहारदीवारी बनाने और कब्जा करन...