मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना प्रांगण में शुक्रवार की शाम आगामी पर्व चेहल्लुम और श्रावण मास को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि पर्व मनाने के दौरान शासन के नियमों का ध्यान रखे। साथ ही एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याज रखे। बताया कि श्रावण मास भगवान शिव के पूजन अर्चन के लिए पवित्र महीना है। इसे भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। पर्व पर साफ-सफाई, रास्ते में लटक रहे विद्युत तार और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर प्रशासन और बिजली विभाग को निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: चेहल्लुम पर्व को लेकर बनाई गई रूपरेखा इस अवसर पर थाना उप निरीक्षक मनोज सिंह, कमला प्रसाद, हेड मुहर्रिर संतोष कुमार, अशोक, प...