Mau News: परिवार के दर्द को महसूस करे वही आदर्श व्यक्ति : सीओ
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केन्द्र से सम्बन्धित मामलों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। 60 प्रकरणों से सम्बन्धित अभिभावकों एवं परिजनों को पूर्व की कार्रवाई में फीडबैक लेकर निस्तारित प्रकरणों के अभिभावकों व परिजनों को सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि परिवार का हर एक सदस्य दीवार की हर एक मजबूत ईंट के समान होता है। परिवार के हर एक सदस्य की भावनाओं को समझकर व उनका दर्द महसूस करने वाला व्यक्ति ही आदर्श व्यक्ति होता है। जो परिवार का दर्द व पीड़ा समझता है वहीं सामाजिक स्तर पर लोगों की भावनाओं को समझ सकता है और उनकी आत्मीयता से जुड़ सकता है। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक रिचा सोनी व यशोदा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.