Mau News: परमहंस रामानंद जी की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ सीताराम नाम संकीर्तन
मऊ, अक्टूबर 16 -- Mau News: दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र के श्रुतिधर गांव के सामने नई बाजार के पास स्थित परमहंस रामानंद आश्रम में गुरुवार से तीन दिवसीय सीताराम नाम संकीर्तन शुरू हुआ। स्व. रामानंद परमहंस जी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष आयोजित होने वाला यह संकीर्तन 17 अक्टूबर तक दिन-रात अनवरत चलेगा। आश्रम में स्व. रामानंद परमहंस जी के शिष्य शुकदेवानंद महाराज की देखरेख में संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। समापन पर शुकदेवानंद महाराज द्वारा हवन-पूजन कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा।सीताराम नाम संकीर्तन सुनने के लिए श्रुतिधर, गोड़ौली, लामी, कादीपुर, खरकौली, तारनपुर, भैसाखरग, फरसरा खुर्द सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं। संकीर्तन से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.