मऊ, अगस्त 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। बढ़ुआ गोदाम स्थित फोरलेन पर एक कंटेनर को रोककर निरीक्षण किया। वाहन में विक्रय के लिए भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमनुसार विधिक कार्रवाई करने की बात कही। खाद्य सचलदल अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, विजय प्रकाश, अजीत कुमार त्रिपाठी व ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Firozabad News: खाद्य विभाग की छापेमारी से खलबली, 80 किग्रा मिठाई कराई नष्ट...