मऊ, जुलाई 13 -- Mau News: घोसी (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के करमपुर बडराईं में रविवार की रात पत्नी से विवाद के बाद पत्नी द्वारा पुलिस बुलाने व पुलिस द्वारा समझा बुझाकर वापस जाने के बाद युवक ने कमरे में पंखे के हुक से साडी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक न उठने पर जब पत्नी दरवाजा खुलवाने पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। परिजन युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के करमपुर बडराईं निवासी विनय कुमार सिंह उम्र 30 पुत्र बंकेश सिंह का विवाह नवंबर 2024 में प्रतापगढ़ निवासिनी सोनम सिंह के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था जिसके कारण पत्नी मायके में ही रहती थी व युवक गुड़गांव स्थि...