Mau News: पतंग उड़ा रहा बालक करंट की चपेट में आकर झुलसा
मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम चौबेपुर में रविवार दोपहर पतंग उड़ाते समय एक बालक हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार चौबेपुर निवासी आठ वर्षीय नितेश राजभर पुत्र देवराज राजभर रविवार को दोपहर अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान छत से सटकर गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से वह झुलस गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। ग्रामवासियों का कहना है कि गांव में छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन काफी समय से ढीली होकर नीचे लटक रही है। इसकी शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.