Mau News: पट खुलते ही जीवंत हुईं मां दुर्गा, जयकारों से गूंजे पूजा पंडाल
मऊ, अक्टूबर 17 -- मऊ में दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुले Mau News: मऊ, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर परंपरानुसार पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ आमजन के दर्शन के लिए पट खुल गया। वहीं कुछ स्थानों पर अष्टमी तिथि पर रविवार को पट खुलेगा। पंडालों के पट खुलते ही ऐसा लगा जैसे माटी की मूरत में साक्षात देवी मां विराजमान हो गयी हैं। मां शेरावाली के जयकारों और गाजे-बाजे के साथ आरती में सैकड़ों की संख्या में देवी भक्त शामिल हुए। आकर्षक पंडालों में दूर दराज लोग मां का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों में उत्साह दिख रहा है। नगर समेत ग्रामीण अंचलों के 483 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। शनिवार को सप्तमी के दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.