मऊ, सितम्बर 28 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय ढेकवारा और पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय और पंचायत भवन में कई खामियां मिलीं। पंचायत भवन में कंप्यूटर और प्रिंटर नहीं मिलने पर सचिव शिशिर पांडेय का वेतन रोकने का आदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षक और दो शिक्षामित्र तैनात हैं। निरीक्षण के समय चारों उपस्थित मिले। विद्यालय में कुल 34 बच्चों का नामांकन है, जबकि 25 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय का दिव्यांग शौचालय अधूरा मिला। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का मेन्यू दीवार पर अंकित नहीं था। मेन्यू के अनुसार भोजन भी तैयार नहीं किया गया था। निरीक्षण में विद्यालय के कमरों की खिड़कियों पर जाली नहीं लगी मिली। परिसर में किचन गार्डन भी नहीं बनाया गया था। बीडीओ...