मऊ, नवम्बर 15 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के अंतर्गत न्याय पंचायत ग़ालिबपुर एवं नगर पंचायत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को ग्राम पंचायत अलाउद्दीनपुर स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया। कार्यक्रम के दौरान कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना-दो की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त सूर्य षष्ठी (छठ महापर्व) पर आधारित पारंपरिक लोकगीत पर छात्राओं की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने भारतीय ल...