मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय भेड़ियाधर में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक में योगा, खो-खो प्राथमिक व जूनियर स्तर पर, कबड्डी प्राथमिक स्तर पर, लोक गीत, अंताक्षरी, पीटी, कबड्डी जूनियर स्तर, एकांकी आदि में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर ने विजेता प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। 100, 400, 600 मीटर की दौड़ और खो-खो, लम्बी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय चिरैयाकोट के बच्चों का प्रथम स्थान रहा। कबड्डी प्राथमिक स्तर पर नासीरपुर तथा जूनियर स्तर पर भेड़ियाधर ने बाजी मारी। वहीं प्रा.वि. चिरैयाकोट द्वितीय के बच्...