मऊ, सितम्बर 9 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिम (मठिया) निवासी एक विवाहिता अपनी नौ माह की बच्ची के साथ लापता हो गई है। परिजनों ने तीन दिन तक तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर बुधवार को थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के अवस्था इब्राहिम(मठिया) निवासी भोलेनाथ बर्नवाल पुत्र स्व.रामजी बर्नवाल ने थाने में दी। तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी खुशी देवी सात सितंबर की भोर में नौ माह की बच्ची को लेकर कहीं चली गईं, जो अब तक लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए महिला की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।---------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...