मऊ, जुलाई 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत निर्माण कार्यों से संबंधित सीएमआईएस पोर्टल आधारित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। चेताया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी पर कार्यदाई संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, उनमें संबंधित विभागों से तत्काल पत्राचार कर समयावधि का विस्तार प्राप्त किया जाए। धनाभाव से प्रभावित परियोजनाओं के लिए शीघ्र बजट आवंटन की क...