Mau News: निरीक्षण में औषधियों के बिल नहीं दिखाने पर जांच के लिए भेजा नमूना
मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद में थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों एवं गोदामों की अनुज्ञप्तियों के सत्यापन के लिए औषधि विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत अतरारी चूंगी स्थित एक मेडिकल हाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय फर्म स्वामिनी एवं अनुज्ञप्ति पर विक्रय के लिए अनुमोदित व्यक्ति नीलम बर्नवाल उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान भंडारित औषधियों में से पांच औषधियों के खरीद बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संबंधित औषधियों की संपूर्ण मात्रा को परीक्षण के लिए नमूने के रूप में संकलित किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म स्वामिनी द्वारा औषधि अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के लिए स्वयं के अनुभव के संबंध में वांछित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए। औष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.