मऊ, अक्टूबर 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पुलिस लाइन परिसर में रविवार को आयोजित मासिक चिकित्सा शिविर में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रतिभाग कर स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग की टीमों द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से शरीर में होने वाली बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उनका समय पर बेहतर उपचार संभव होता है। उन्होंने समस्त पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को प्रत्येक माह आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविर में अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Mau News: पुलिस लाइन में डीएम-एसपी ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण जिलाधिकारी ने...