मऊ, सितम्बर 28 -- Mau News: दोहरीघाट, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र दोहरीघाट (गोंठा) के परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में नौ न्याय पंचायतों के 27 बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। बच्चों की रंगों से सजी कृतियों ने मौजूद शिक्षकों और अतिथियों का ध्यान खींचा। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम का समापनप्रतिभागियों की उपलब्धियां प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय पाऊस के निखिल कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। कंपोजिट विद्यालय शाहपुर की आराधना ने द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर की आरती चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों ने अपनी चित्रकारी के माध्यम से भारत के विकास, खुशहाली और बेहतर भविष्य की कल्पना को प्रभाव...