मऊ, अगस्त 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त नगर निकायों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक गुरुवार को अपर जिलाधिकारी कार्यालय में हुई।

बैठक की प्रमुख बातें बैठक में नगर निकायों के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीएम ने निकायों में निकायों में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी।

कचरा संग्रहण और स्वच्छता पर जोर अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को घर-घर कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, शौचालयों ...