मऊ, जुलाई 16 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा से मदापुर, समसपुर, काजीपुरा जाने वाली सड़क पर करीब 88 लाख रुपये की लागत से 400 मीटर लंबा इंटरलॉकिंग मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य में दोयम दर्जे की ईंट व घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए गुरुवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।

स्थानीय निवासियों का आरोप विरोध जताते हुए लोगों ने निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानक के अनुरूप दोबारा कराने की मांग की। नगर क्षेत्र के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी रामदेव, देवेंद्र कुमार, राजन सहित स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण में पुराने नाले के ऊपर मात्र दो से तीन ईंट जोड़कर दीवार खड़ी की जा रही है। निर्माण में दोयम दर्ज की कच्ची ईंटें, मौरंग की जगह अधिकतर सफेद बालू का प्रयो...