Mau News: नाली और पेयजल समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी
मऊ, जुलाई 13 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-03 स्थित फुलेलपुरा दक्षिणी के विकास कार्यों की मांग को लेकर भाजपा नेता डॉ.वीरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने अधिशासी अधिकारी डॉ.छोटेलाल तिवारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेताया कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में बताया कि वार्ड में लंबे समय से इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मोहल्ले की मुख्य व संपर्क सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, जिससे बारिश के दिनों में लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। कई वर्षों से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। ज्ञापन के माध्यम से जनहित को देखते हुए वार्ड में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.