मऊ, अगस्त 21 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बड़रांव के बोझी गांव निवासी युवक द्वारा नाम बदलकर दो पासपोर्ट जारी कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने युवक पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस की योजना कोतवाली के उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुशवाहा ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिसूचना इकाई लखनऊ के पत्र पर क्षेत्राधिकारी घोसी डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की गई जांच में अंकित अभिकथन व पूछताछ के साथ अभिलेखीय साक्ष्यों के अवलोकन में पाया गया कि कोतवाली अंतर्गत बोझी गांव निवासी शिव शंकर यादव द्वारा 15 अप्रैल 2013 को पहला पासपोर्ट जारी कराया गया था। जिसकी समाप्त...