मऊ, अगस्त 1 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में नामांकन अपेक्षा से कम है, वहां शिक्षक घर-घर संपर्क कर अब तक प्रवेश नहीं लेने वाले बच्चों का चिन्हीकरण करें और उनका नामांकन सुनिश्चित कराएं। बीईओ ने प्रत्येक विद्यालय को कम से कम पांच नए बच्चों का नामांकन कराने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली शैक्षिक सुविधाओं नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर बच्चों को विद्यालय से जोड़ेने की अपील किया। यह भी पढ़ें- Mau News: अखबार प्राप्त क...