Mau News: नाबालिग किशोर ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या
मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली अंतर्गत रघुनाथपुरा मोहल्ले में सोमवार की शाम को मोबाइल फोन का रिचार्ज के लिए पैसे नहीं देने पर एक नाबालिग फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। शहर कोतवाली प्रभारी प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला आत्म हत्या का है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच किया जा रहा है। उधर घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों को ढांढ़स बंधाए। कोतवाली थाने में दी गई तहरीर में मृतक किशोर की मां फरजाना खातून पत्नी परवेज अहमद ने बताया कि उनका इकलौता पुत्र 15 वर्षीय जमशेद अहमद उर्फ जावेद सोमवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे मोबाइल रिचार्ज का पैसा मांग रहा था। पैसा नहीं देने पर कमरे के अंदर चला गया और फंदा लगा लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.