Mau News: नहर में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: मधुबन। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा करौंदी नारायणपुर में शनिवार की सुबह नहर में एक नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नवजात की आयु एक या दो दिन की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी बब्बिल पुत्र भोरिक मिस्त्री ने सबसे पहले नहर किनारे पड़े शव को देखा। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। बब्बिल ने बताया कि जब मैं मछली पकड़ने के लिए करौंदी नारायणपुर स्थित पोथी नाला पुल के पास गया तो वहां पर एक नवजात शिशु का शव पानी में पड़ा हुआ था। मैने आस-पास के लोगों को इसकी सूचना दी, साथ ही मोबाइल से पुलिस को कॉल कर इस सम्बन्ध मैं बताया। फिलहाल पुलिस नवजात के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.