मऊ, जुलाई 29 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी केंद्र चौक के सभागार में मंगलवार को ब्लॉक के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों की एक विशेष बैठक हुई। खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि नवीन नामांकन एवं नवोदय विद्यालय के फॉर्म को ऑनलाइन करना अति आवश्यक है। इसमें कोई किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना करें। विद्यालय में उपस्थित शत प्रतिशत हो तथा नवीन नामांकन के लिए अभिभावकों के घर जाकर उनसे मिले उनकी समस्या को सुने। बताएं कि परिषदीय विद्यालय में सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी सुविधा नि:शुल्क है। किताबें, मध्यान भोजन, ड्रेस आदि सुविधाएं सरकार द्वारा लगातार संचालित हो रही हैं। इसके अलावा विभिन्न अंग्रेजी क्लासेस भी चलाए जा रहे हैं, ताकि आपके बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ सके। इस मौके पर शिक्ष...