Mau News: नवरात्र:मालपुए का भोग लगाकर मां कूष्मांडा से मांगी सुख-समृद्धि
मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को जिलेभर में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की आराधना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां को मालपुए का भोग अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली व आरोग्य की कामना की। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक देवी मंदिरों में दिनभर जयकारे गूंजते रहे। घरों में भी कलश स्थापना के साथ चल रहे नवरात्र अनुष्ठान के तहत श्रद्धालुओं ने मां की पूजा की। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देवी मंदिरों में मां का विशेष शृंगार किया गया। सुबह से ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। कई स्थानों पर कन्या भोज का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.