मऊ, नवम्बर 5 -- Mau News: मऊ। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि माह नवंबर-2026 के लिए खाद्यान्न का वितरण 6 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। इसके तहत अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को उनके कार्ड से संबद्ध प्रत्येक यूनिट पर 01 किलोग्राम गेहूं एवं 04 किलोग्राम चावल, कुल 05 किलोग्राम खाद्यान्न नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जनपद के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित वितरण अवधि के दौरान अपनी उचित दर की दुकान पर पहुंचकर उपरोक्तानुसार आवंटित खाद्यान्न प्राप्त करें। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: तीस नवंबर तक नि:शुल्क होगा खाद्यान का वितरण -----...